सोनीपत : हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म ‘पानीपत’ में महाराज सूरजमल के चित्रण को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा और राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े जाट नेता फिल्म में सूरजमल के चरित्र चित्रण को लेकर खासी नाराजगी जता रहे हैं। इस कड़ी में अब पहलवान बजरंग पूनिया भी कूद पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट कर फिल्म की पूरी यूनिट पर हमला बोला है।
उन्होंने ट्वीट किया है- ‘बजरंग ने कहा फिल्म में महाराजा सूरजमल की गलत चित्रण निंदनीय है। इतिहास के तथ्य से वितरित जाकर फिल्म में महापुरुषों की छवि गलत प्रस्तुत बेहद अनुचित है।’ इसी के साथ पहलवान बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार से ऐसी फिल्मों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘पानीपत’ में राजा सूरजमल की चरित्र चित्रण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
जाट समुदाय के लोग राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके लिए पूज्यनीय राजा सूरजमल को फिल्म में गलत तरीके से दिखाया गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ के बाद फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App



