चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने उपमंडल स्तर पर संचालित 33 बार एसोसिएशनों में ई-पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है ताकि अधिवक्ताओं को नए कानूनों और फैसलों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल हो सके। एक सरकारी प्रवक्ता आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है जिसके तहत प्रत्येक ऐसे ई-पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रवक्ता के अनुसार ये ई-पुस्तकालय नारायणगढ़, लोहारू, सिवानी, तोशाम, टोहाना, रतिया, पटौदी, सोहना, हांसी, नरवाना, सफीदों, बहादुरगढ़, असंध, इंद्री, पिहोवा, शाहाबाद, गुलहा, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, कनीना, समालखा, कालका, हथीन, होडल, महम, कोसली, बावल, डबवाली, ऐलानाबाद, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा और बिलासपुर में खोले जाएंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



