चंडीगढ : जिस तरह से इनेलो नेता एक के बाद एक भगवा धारण कर रहे है और पार्टी तितर बितर होकर बिखराव की तरफ जा रही है उससे साफ हो गया है कि नजदीक भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के लोग यह कहते नजर आएंगे कि ‘एक थी इनेलो’। दुष्यंत चौटाला वीरवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दुष्यत ने कहा इनेलो के विधायकों व नेताओं द्वारा भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत सिह चौटाला ने कहा है कि यह दबलदल इनेलो नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष की सहमति से हो रहा है। इसके बगैर कतई संभव नहीं है कि इनेलो के विधायक इतनी भारी मात्रा में भाजपा में शामिल हों।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ महीने पहले गुरुग्राम में हुए इनेलो की बैठक में युवा नेता ने कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करवाकर पूछा था कि हरा और भगवा एक कर दिया जाए। इस पर इनेलो नेताओं ने हाथ खड़े करके समर्थन किया था। आज इनेलो नेताओं का भाजपा में जाने कुछ माह पहले हुए घोषणा का ही परिणाम है। इनेलो नेताओं का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक घटनाक्रम नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आए दिन राज्य में मर्डर हो रहे हैं लेकिन सरकार मामलों को दबाने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों रोहतक में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उस समय देखने को मिला जब एक हिस्ट्रीशीटर बैठक में नजऱ आया। इस मुद्दे पर तो पूरी भाजपा ने मौन साधा हुआ है।
फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी का सरेआम एक दर्जन से अधिक गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया। सीएम ने अपराधियों को पकड़वाने की बजाय विकास की छवि को ही धूमिल करने का काम किया। वहीं करनाल में भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता पर सरेआम गोलियां चलाई गईं, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



