‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एक छलावा

Summary :

भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के नेताओं और शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये क्या जाने महिलाओं का सम्मान। इनका बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा खोखला और झूठा है।

गुरुग्राम : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के नेताओं और शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये क्या जाने महिलाओं का सम्मान। इनका बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा खोखला और झूठा है। कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ महिला नेताओं को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। लेकिन भाजपा ने आज तक एक बार भी अपनी पार्टी का नेतृत्व नहीं सौंपा। कांग्रेस  ने तो प्रधानमंत्री भी अपनी महिला नेता को बनाया था। वे यहां अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी महिला द्वारा आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

इस यात्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील भारद्वाज टुल्लर, मुकेश सोलंकी, बालकिशन भारद्वाज, दिनेश शर्मा ने सुखराली गांव स्थित सामुदायिक केंद्र से अगुवाई की और यहां सिविल लाइन में अग्रवाल धर्मशाला तक लेकर पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजाए गए। सुशील भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में बदलाव की परिचायक बनेगी। जिस तरह से यात्रा के दौरान जनसमर्थन मिला है, वह इस ओर इशारा कर रहा है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार से दुखी जनता बदलाव चाहती है और इसके लिए उतावली है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, वहीं सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर वाहवाही लूटना चाह रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, पूर्व मंत्री कै. अजय सिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कांगे्रस शासन और संगठन में महिलाओं के महत्व का उल्लेख करते हुए उनकी मांगों को उचित करार दिया और कहा कि कांगे्रस शासन ने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है और बराबरी का अधिकार दिया है।

किसानों से बात कर के ही होगा घोषणा पत्र तैयार : हुड्डा

इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे जितेंद्र कुमार भारद्वाज, सुनीता सहरावत ने भी महिलाओं की मांगों और उनकी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम के आयोजक जिला प्रधान पूजा शर्मा के प्रबंधन की प्रशंसा की। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सांसद सुष्मिता देव द्वारा महिला अधिकार यात्रा दिल्ली से चलकर आज गुडग़ांव में सम्पन्न हुई है। हरियाणा में इसका शुभारम्भ पंचकूला से हुआ था और अब यह वाया फरीदाबाद यहां पहुंची।

कार्यक्रम की आयोजक पूजा शर्मा ने आये हुए सभी नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा, उनके सहयोगियों, पदाधिकारियों और आयोजन में मददगार अपने साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन उस समय हो रहा है जब गुडगांव समेल पूरा हरियाणा खट्टर सरकार की कमियों और नाकामियों के कारण महिलाओं से जुडे अपराधों से गूंज रहा है। महिला कांगे्रस सभी पीडितों के लिए एक सहयोगी की भूमिका में काम कर रही है। उनकी समस्याओं को उठा रही है।

– सतबीर भारद्वाज

Desk Team