हिसार : इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्फोटक मिलना सुरक्षा एजेंसियों की बहुत बड़ी नाकामी का प्रमाण है। श्री दुष्यंत ने कुरुक्षेत्र में राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विस्फोटक मिलने के मामले की गहनता से जांच कर इसके सूत्र तक पहुंचा जाना चाहिये। केंद, सरकार पर हमला करते हुये उन्होंने कहा कि वह आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मोर्चे पर पूर्णतया विफल रही है। उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का सुरक्षा एजेंसियों पर बिलकुल नियंत्रण नहीं रह गया है।


Download Android App
Download iOS App



