बारां : आपको बता दे कि ये मामला राजस्थान में बारां जिले का है जहां सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हजारों विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप्स अटकी हुई है।
समाज कल्याण अधिकारी रामराज ने का कहना है कि बारां जिले के 7 हजार विद्यार्थियों की स्कालरशिप अटकी हुई है जिसे इस माह के अंत तक देने के प्रयास किए जा रहे है।
एबीवीपी नगर मंत्री देवेन्द्र सिंह हाड़ा एवं कालेज इकाई अध्यक्ष कुलदीप गुर्जन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नियमानुसार फरवरी के अंतिम में स्कालरशिप का लाभ मिल जाता था।
लेकिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ऑनलाइन स्कालरशिप देने का निर्णय लेने के बाद से ही उसमें कई खमियां रहने से इसमें देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि पन्द्रह दिन स्कालरशिप जारी नहीं की गई तो जिले में धरने एवं प्रदर्शन किये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



