ग्रेटर फरीदाबाद: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 17 साल पहले कनेक्शन कटवाने के बाद भी मृतक के नाम 2 लाख 59 हजार 156 रुपये का बिल भेज दिया। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। तिगांव निवासी ओमप्रकाश के नाम से गांव भैंसरावली के पास खेत में ट्यूबवेल लगा हुआ था। उनके बेटे जीके गौड़ ने बताया कि पिता की 1999 में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो गया। इस कारण वर्ष 2000 में पिता के नाम से ट्यूबवेल का कनेक्शन कटवा दिया था।
कनेक्शन कटवाने के बारे में बिजली विभाग को लिखित में भी दिया था। नौकरी के कारण तिगांव से सेक्टर.3 में रहने लगे। सेवानिवृत होने पर वापस परिवार के साथ तिगांव में रहने लगे। अप्रैल में बिजली विभाग से पिता के नाम पर 2 लाख 59 हजार 156 रुपये का बिल घर पहुंचा। शिकायत की तो उपमंडल अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता मौका भी देखने पहुंचेए लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। जबकि कनेक्शन कटवाने से पहले बकाया बिल भी जमा कराने की रसीद भी लगा दी थी।
– राजेश नागर


Download Android App
Download iOS App



