चुनाव प्रचार में बोले BJP प्रत्याशी-MLA बना तो नशा, शिक्षा और चालान की दिक्कतें हो जाएंगी खत्म

Summary :

दुदाराम बिश्नोई के इस बयान का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

हरियाणा में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक तरह के प्रयास कर रहे है। हरियाणा के फतेहाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी दुदाराम बिश्नोई ने प्रचार अभियान के दौरान एक बयान में कहा कि अगर वह चुनाव में जीत दर्ज करते हैं तो पब्लिक को चालान और नशे को लेकर घबराने की जरुरत नहीं होगी। 
एक जनसभा को संबोधित करते हुए दुदाराम विश्नोई ने कहा कि आप सब मुझे यहां से विधायक बनाकर भेजोगे, तो नशे की बात है, एजुकेशन की बात है, मोटर वाले आपको चालान कर दें- ये जो छोटी-मोटी दिक्कतें हैं, जब आपका बेटा एमएलए बनेगा, अपने आप खत्म हो जाएंगे। 

दुदाराम बिश्नोई के इस बयान का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। गौरतलब है की केंद्र सरकार ने हाल में ही नया मोटर व्हिकल एक्ट लागू किया। इस नियम का उल्लंघन करने पर भरी भरकम जुर्माने का प्रावधान है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी का इस तरह का बयान विवाद खड़ा कर सकता है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

Desk Team