हरियाणा विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर जींद जिले की असंध सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क के एक बयान का वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने लोगों को धमकी भरे अंदाज में चेताते हुए कहा है कि आप कोई भी बटन दबाओगे, वोट कमल के फूल को ही जाएगा।
बख्शीश सिंह विर्क का बयान असंध विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में बख्शीश सिंह विर्क कहते दिखते हैं, ‘‘आज अगर आपने गलती की तो पांच साल भुगतोगे। हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाला है। अगर कहोगे तो बता भी देंगे। मोदी जी , मनोहर लाल नजरें बहुत तेज हैं। आप वोट कहीं भी डालना जाएगा फूल को ही। आप कोई भी बटन दबाओगे वोट फूल को ही जाएगा। हमने मशीनों (इलेक्ट्रॉनिक वोईटग मशीन) में पुर्जा सेट किए हुए हैं।
मनोहर लाल की नज़रें बहुत तेज़ हैं। कहीं भी डालो चाहे वोट, जाएगी फ़ुल पर ही।
बटन चाहे कोई मर्ज़ी दबा लेना, जाएगा भाजपा को ही। हमने मशीन(EVM) में पुर्जा फ़िट कर रखा है- बख्शीश सिंह विर्क, वर्तमान विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी हल्का असंध।
ये घमंड इनको ले डूबेगा। pic.twitter.com/rOv3aaNEkl
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) October 20, 2019
‘‘बख्शीश सिंह विर्क ने वीडियो को गलत बताया और आरोप लगाया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उधर जननायक जनता पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला, कांगा्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने विधायक के बयान को शर्मनाक बताया है। अशोक तंवर ने कहा कि वह तो पहले ही ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जता चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी का इस समय पर बयान इसे पुख्ता करता है।


Download Android App
Download iOS App



