भाजपा ने किया किसानों से धोखा : तंवर

Summary :

NULL

गुरुग्राम : प्रदेश के किसानों की हालत भाजपा सरकार ने बदतर कर दी है। सरकार फसलों का किसानों को उचित दाम भी नहीं दे रही है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश व देश की जनता से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था परन्तु सरकार बनने के बाद इस तरफ कोई कदम नहीं उठाया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार किसान विरोधी है। उक्त बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

डा. तंवर का मेहता एंड संस के डायरेक्टर मनोज मेहता, समाजसेवी पवन पाहूजा, दशहरा ग्राउण्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान दलीप लूथरा, सुनील कथूरिया, पुष्पेंद्र कथूरिया, तनिष मेहता, डा. परमेश्वर अरोड़ा, दिनेश मेहता, विजेंद्र कटारिया, राज ठक्कर, देवेंद्र जैन, अर्जुन देव कुल्हानी, अनिल मखीजा ने स्वागत किया। डा. तंवर ने कहा कि प्रदेश की कई मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद तक नहीं हो पा रही जिसकी जिम्मेवार ये भाजपा सरकार है। सरकार द्वारा किसान, व्यापारियों पर अनाप शनाप के नियम बनाकर तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर, अरोड़ा

Desk Team