राहुल ने ‘NAMO App’ को लेकर फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा- ‘बिग बॉस’ को भारतीयों की जासूसी पसंद

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नमो एप’ से लोगों का निजी डाटा लीक होने के कथित खुलासे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज फिर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि वह ‘बिग बॉस’ हैं और किसी की भी जासूसी कर सकते हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा ‘मोदी जी का ‘नमो एप’ आपके दोस्तों तथा परिवार के सदस्यो का ऑडियो, वीडियो चुपचाप रिकार्ड कर रहा है। साथ ही जीपीएस के जरिए यह भी पता लगाया जा रहा है कि आप कहां हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने मोदी का मजाक उड़ते हुए तंज किया ‘वह ‘बिग बॉस’ हैं जो भारतीयों की जासूसी करना पसंद करते हैं। अब वह हमारे बच्चों का डॉटा भी चाहते हैं इसलिए 13 लाख एनसीसी कैडेट को जबरन यह एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है।’

नरेंद्रमोदी एप से डॉटा लीक होने को लेकर राहुल ने रविवार को फ्रांस के एक शोधार्थी के कथित खुलासे का हवाला देते हुए कहा था कि‘नमो एप’ को डाउनलोड करते ही डाउनलोड करने वाले की पूरी सूचना अमेरिकी कंपनियों तक पहुंच जाती है। राहुल की आलोचना पर भाजपा ने करारा पलटवार किया था और कहा कि कांग्रेस को टेक्नालॉजी की जानकारी नहीं है।

बता दें कि फ्रांस के शोधार्थी इलियट एल्डरसन ने ट्वीट कर कहा था ‘‘नमो एप’को डाउनलोड करते ही डाउनलोड करने वाले की पूरी सूचना अमेरिकी कंपनियों को पहुंच जाती है। आप नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एप पर जैसे ही अपना प्रोफाइल देते हैं आपकी निजी सूचना नाम, ईमेल, फोटो, लिंग आदि संबंधी सारी सूचना अमेरिका पहुंच जाती है।’

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team