फतेहाबाद : टोहाना के विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। किसानों को प्रति माह पेंशन देने की योजना पर मंथन चल रहा है। उनकी अध्यक्षता में कमेटी इस योजना के विभिन्न पहलूओं पर विचार विमर्श कर रही है।
वे वीरवार को गांव लोहाखेड़ा में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी आंगनवाड़ी योजना के तहत निर्मित दो भवनों और विशेष विकास योजना के तहत निर्मित शैड के उद्घाटन उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव लोहाखेड़ा में 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से नये वाटर वकर्स बनाने की घोषणा भी की और कहा कि इसका जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। सुभाष बराला ने कहा कि गांव में अब तक 2 करोड़ 21 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं तथा मनरेगा के तहत एक करोड़ 5 लाख रुपये के कार्य हुए है।
इसके अतिरिक्त समैण कलस्टर के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूअर्बन मिशन के तहत भी लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न गांवों में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों का मांग पत्र सौंपा जिस पर विधायक बराला ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बीडीपीओ नरेन्द्र कुमार, एसडीओ रामेश्वर दास, सरपंच प्यारा सिंह जोहल, तहसीलदार श्रीराज बख्श, जयदीप बराला, जिले सिंह बराला, बलकार अमानी, कृष्ण नैन, मोमन मास्टर, आदर्श सिंगला, जयदीप मंूढ़, कुलदीप मंूढ़, रोहताश, जिले सिंह डांगरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



