होडल : पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा हरियाणा जन क्रांति यात्रा का होडल से शुभारम्भ करने पर होडल में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नागरिकों को सम्बोधित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा के होउल आगमन पर रथ की हजारों की संख्या में बाईकों की अगुवाई में होडल के बावरी मोड़ से ले कर जीटी रोड़, जगजीवन राम चौक होते हुए अनाज मंड़ी तक लाया गया। होडल में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के नकारापन के कारण उनको हरियाणा की जनता को न्याय दिलाने तथा हरियाणा की खुशहाली को वापस लाने के लिए उनको अपनी टांग टूटने के बाद भी सड़क पर उतर कर संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से होडल की इस जनसभा में इतनी भारी संख्या में शामिल हो कर कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह बढ़ाया है वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं को किसी भी कीमत पर ठेस नहीं पहुुंचने दूंगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जितनी मेहनत से हरियाणा को नम्बर एक का प्रदेश बनाया था। आज वह पूरी तरह से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने कर्मचारियों, व्यापारियों, गरीबों, एससी, बीसी किसी के भी विकास को नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में से भाजपा सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार स्थापित कर आम आदमी का विकास कार्य करेगें।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– बलराम बंसल , गौरव


Download Android App
Download iOS App



