पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव से पहले भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस इस्तीफा देने की घोषणा की। नब्बे के दशक में भारतीय फुटबॉल का चेहरा रहे 41 वर्षीय भूटिया ने अपनी सोशल साइट पर कहा,’आज मैंने आधिकारिक तौर पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्यता तथा सभी आधिकारिक और राजनीतिक पदों के से इस्तीफा दे दिया है। मैं अब किसी राजनीतिक दल का सदस्य या उससे सम्बद्ध नहीं हूं।’
हालांकि, उनके मोबाइल फोन अनुत्तरित हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस का कोई अधिकारी इस मामले में टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। भूटिया ने तृणमूल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में जीतने के लिए कई असफल प्रयास किए। हालांकि, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की आंधी चलने के बावजूद भूटिया सिलीगुड़ी से विधानसभा चुनाव और दार्जिलिंग में संसद की सीट में जीतने में नाकाम रहे हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



