रोहतक : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निगम चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है और भाजपा मंत्री अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पांचों स्थानों पर कांग्रेस समर्थित मेयर ही विजय होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो अब विधानसभा चुनाव के इंतजार में है और प्रदेश से भाजपा का सुपडा साफ होगा।
आरक्षण हिंसा के मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है अगर सरकार प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दे तो प्रदेश की जनता को भी इसकी सच्चाई का पता चल जाएगा। रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि आरक्षण हिंसा के पीछे सीएमओ तक शामिल रहे है और इसी के चलते सरकार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है।
साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किस विकास का दावा कर रहे है। प्रदेश की जनता को उन्हे जबाव देना चाहिए कि उन्होंने किस क्षेत्र में प्रोजेक्ट शुरू किए है। रोजगार देने की बजाए 50 हजार युवको को बेरोजगार किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है और मेयर चुनाव में भाजपा को अपने अस्तित्व का पता चल जाएगा।
पूर्व सीएम हुड्डा ने समर्थित मेयर सीताराम सचदेवा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और इस संबंध में कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। शुक्रवार को पूर्व सीएम रोहतक पहुंचे और पत्रकारो से रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम किस विकास की बात कर रहे है, प्रदेश में विकास तो किया नहीं बल्कि प्रदेश को तीन बार आगजनी के हवाले किया।
यही नहीं जाट आरक्षण हिंसा में सीधे सीधे सरकार ही जिम्मेदार है और प्रकाश सिंह समिति की रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है सीएमओ कार्यालय, भाजपा के मंत्री इस साजिश में शामिल रहे है। उन्होने कहा कि आरक्षण हिंसा में उन्हें तो बेवजह ही बदनाम किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि साढे चार तक काम करने की बजाए लोगो को गुमराह करने का काम किया।
कांग्रेस विधानसभा चुनाव के इंतजार में है, जिस तरह से तीन राज्यों में भाजपा का शासन खत्म हुआ है उसी तरह हरियाणा से भाजपा सुपडा ही साफ हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकत्र्ता, विधायको के साथ बैठक की और प्रचार प्रचार को लेकर समीक्षा की।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



