सोनीपत : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि अपराधों में संलिप्त रहने वाले लोग दूसरों को नसीहत न दें। यह जनता को बताने की जरूरत नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां राई व गन्नौर हलके में रोड शो के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान हुड्डा ने सोनीपत प्रवास पर पहुंचे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश को पता है कि भाजपा सरकार कितनी ईमानदार पार्टी है।
जहां तक हरियाणा की बात है, तो हरियाणा की सरकार ने तो भ्रष्टाचार के सारी ही सीमाएं लांघ रखी हैं। दूसरों को नसीहत देने से पहले भाजपा नेता यह भी पूछ लें कि खनन घोटाला, कर्मचारी चयन आयोग भर्ती नीलामी मामला और अरावली पर्वतमाला को बेचने पर उनकी क्या राय है। उन्होंने कहा कि कहने और सुनने में ईमानदारी बड़ा अच्छा शब्द लगता है, लेकिन इस पर अमल करना और चलना भाजपा के बूते की बात नहीं। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए हुड्डा ने कहा कि यह एक नया जुमला है, जो जनता के बीच फैंका गया है।
154 वादों का जुमला पिछले लोकसभा चुनाव में फैंका था, जिसका एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मेरी छोडें, भाजपा के नेता कांग्रेस के किसी भी प्रवक्ता से विकास के मुद्दे पर बहस कर लें, सारी हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जनता ने समर्थन दिया, तो तीन माह बाद चंडीगढ़ में उनका राज बनाकर देंगे। इसके बाद भाजपा सरकार में हुई बेकायदगियों का हिसाब लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



