रेवाड़ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज यहां आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद, और हरियाणा सरकारों ने किसानों, युवाओं से वायदे किये पर धरातल पर काम नहीं किया। श्री चौटाला ने यहां सूरज गार्डन में एक जनसभा को संबोधित कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी लेकिन आज तक उसको लागू नहीं किया बल्कि किसानों से फसल बीमा के नाम पर उनकी खून-पसीने की कमाई को लूटने का काम ही किया।
श्री चौटाला ने कहा कि युवाओं से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे व प्रदेश में विकास कराएंगे लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया। इस बीच कोसली विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विजय भुरथला अपने साथियों समेत इनेलो में शामिल हो गए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



