भाजपा ने देश को धकेला 50 साल पीछे धकेला

Summary :

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि धोखे, विश्वासघात और जुमले जैसे तीन रास्तों पर चल रही है।

जींद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि धोखे, विश्वासघात और जुमले जैसे तीन रास्तों पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर की जोड़ी ने जातपात और धर्म के नाम पर देश को 50 साल पीछे धकेलने का कार्य किया है। आगाह किया कि यदि इन्हें दोबारा मौका दिया गया तो देश 500 साल पीछे चला जाएगा।

नई अनाज मंडी में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य की अध्यक्षता में शनिवार आयोजित महाक्रांति रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि साढ़े चार साल पहले देश में उम्मीदों व वायदों की भाजपा सरकार आई थी, लेकिन ना तो देशवासियों की उम्मीद पूरी हुई और ना ही भाजपा के वायदे।

मोदी सरकार ने देशवासियों को झूठे वायदे किए थे कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, 80 लाख करोड़ा का काला धन देश में वापिस लाया जाएगा, किसानों को खेती की लागत के साथ 50 फीसदी मुनाफा दिया जाएगा और अगर देश पर कोई आतंकी हमला करता है तो एक के बदले 10 सर काटे जाएंगे, लेकिन यह जुमले केवल जुमले ही बनकर रह गए।

रैली को पूर्व मंत्री बचनसिंह आर्य, पूूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि, शिवशंकर भारद्वाज, सुल्तान सिंह जडौला, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, विरेंद्र शाह, सतबीर भाणा, पूर्व प्रधान प्रवीण ढिल्लों,सतबीर पहलवान, अशोक आर्य, बृजलाल, ईश्वर नैन, भूपेंद्र बूरा भूप्पी, संदीप सांगवान, विरेंद्र जागलान, शालू गर्ग, दिनेश मिन्नी, वजीर ढांडा, कमल चौहान, सुमेर पहलवान आदि ने भी संबोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार ने भी सत्ता आने पर 1 परिवार 1 रोजगार, कर्ज मुक्ति, इंस्पेक्टरी राज को समाप्त करने व बेरोजगारों को 9 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया।

इसके विपरीत मोदी व खट्टर की जोड़ी ने देश को 50 साल पीछे धकेल दिया। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तो अहंकार में चूर हैं। जब वह जींद आए तो एक बुजुर्ग को अंदर ठोक देने की धमकी दे डाली। कल विधानसभा में 3 हजार एनआरएचएम कर्मियों को जेल भेजने की बात कही।

Desk Team