चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा समेत पूरे देश के किसान की दुर्दशा के लिए भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से देश का किसान तंग आ गया है और वह पूरी तरह नाउम्मीद हो गया है। किसान के सामने दो जून की रोटी के संकट के साथ-साथ उसके जीवन का प्रश्र भी खड़ा है। लेकिन सरकार है कि उसे इसके बारे में जरा भी चिंता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने देश भर से किसानों के दिल्ली मार्च किए जाने पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा किसान की बेबसी क्या हो सकती है कि वह अपनी पक कर तैयार हो चुकी फसल को छोड़कर हक के लिए दिल्ली कूच कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दरअसल, केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकार किसान की बर्बादी पर तूली है और इसका प्रमाण यह है कि देश का किसान सड़क पर है। उन्होंने कहा कि सरकार चार साल बीत जाने के बावजूद लोगों को केवल जुमले सुना रही है। श्री हुड्डा ने सरकार को चेताते हुए कहा कि वह किसानों की मांगों को सुने और उनको तत्काल पूरा करने का काम करे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार की नियत साफ होती तो, वह पहले ही साल में स्वामीनाथन आयोग और उनकी अध्यक्षता में बने चार मुख्यमंत्रियों के कोर ग्रुप के सुझावों को अमल में लाते।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



