यमुनानगर/जींद : भाजपा के स्टार प्रचारक सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में गुरुवार को चुनाव प्रचार किया और देश को प्रगति के पथ में आगे ले जाने के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनावी किस्मत आजमा रहीं हैं।
जब चुनाव प्रचार के दौरान हुआ प्रियंका मेनका का आमना सामना
सनी ने अंबाला से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रतन लाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर शहर में प्रचार किया, वहीं हेमा मालिनी ने सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में जींद में प्रचार किया।


Download Android App
Download iOS App



