Rohtak News : रोहतक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली से रोहतक जा रहे एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव असौधा के पास की नहर से बरामद हुए है। पुलिस कि जांच में पता चला है कि दोनों करीब 8 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे । दोनों की हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर लगाया गया है। पुलिस ने युवक के दोस्तों को तीन दिन के रिमांड में लिया गया है।
युवक ने हाल ही में बेची थी जमीन
पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक पहले सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में किराने कि दुकान चलाता था। इसके बाद 30 सितंबर को युवक की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। जानकारी में पता चला कि युवक ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी ।
जमीन बेचने में युवक को करीब 30 लाख रुपये मिले थे। साथ ही पुलिस जांच कर रही है कहीं युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या पैसे और कार को लेकर तो नहीं की गई।
गर्लफ्रेंड के साथ रहता था युवक
पुलिस की जांच के अनुसार युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की पहचान लिव-इन-पार्टनर के रूप में हुई है । युवक पहले सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में किराने कि दुकान चलाता था। लेकिन करीब 8 महीने पहले वह अपनी दुकान को बंद करके दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा था।
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। सांपला थाना प्रभारी महेंद्र दलाल के अनुसार, हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बावजूद अभी हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपियों से लगातार जानकारी जुटा रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य अहम साक्ष्यों की भी तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



