फरीदाबाद : उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस.वे पर तेज रफ्तार के कारण बुधवार की रात कैंटर और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। घटना से एक्सप्रेस.वे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाया।
एक्सप्रेस वे पर हुए इस सडक़ हादसे में फरीदाबाद के दो युवकों की मौत हुई है वहीं तीसरा युवक कुशक बड़ौली पलवल निवासी है। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप और उसका चचेरा भाई 20 वर्षीय विनीत के रूप में हुई।
वहीं तीसरे युवक की पहचान इनकी बुआ के लड़के गांव कुशक बड़ौली पलवल निवासी 18 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। ये सभी अपने दोस्त गांव ऐतमादपुर फरीदाबाद निवासी तन्नू का जन्मदिन मनाने मुरथल के लिए निकले थे। इनका मुरथल में परांठे खाने का प्रोग्राम था। रास्ते में 10 टायर ट्रक से कार टकराने के कारण हादसा हुआ।


Download Android App
Download iOS App



