पंचकूला : भारतीय जनता पार्टी ने इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल रद करने की मांग की है। भाजपा विधि एवं विधायी विभाग व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रवीण जोडा ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को लिखे गए पत्र में यह मांग की है। उन्होंने कहा कि चौटाला पैरोल पर आकर लगातार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।
जोडा ने लिखा कि चौटाला नौकरियों में भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल की सजा काट रहे हैं। आजकल वह पैैैैरोल पर आए हुए हैं। पिछले दिनों चौटाला ने सिरसा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ एक आपतिजनक बयान दिया था। बयान में उनकी जाति, गोत्र की तुलना आवारा ओर नकारा पशुओं से की गई। उन्होंने ऐसा बयान केवल सिरसा में नहींं दिया, अपितु उन जहरीले एवं समाज के परस्पर भाईचारे को खराब करने वाले एवं सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले शब्दों को सोनीपत में एंव कल कैथल में भी दोहराया।
इससेे साबित होता है कि ओम प्रकाश चौटाला जान-बूझकर हरियाणा की जनता को उकसाकर समाज का भाईचारा खराब करना चाहते हैं। मनोहर सरकार के स्वच्छ प्रशासन, सबका साथ सबका विकास एवंं हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे से प्रदेश में एक भाईचारे एवं आपसी प्रेम का एक वातावरण जो पूरे प्रदेश में बना है चौटाला को यह पसंद नहीं है।
जौड़ा ने चौटाला के खिलाफ समाज में परस्पर झगड़ा करवाने की कोशिश करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 A, 504, 505 (2) तथा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर उनके पैरोल को रद करने की मांग करते हुए उन्हें पुनः जेल भेजने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



