मंगलवार को हरियाणा के अंबाला के पास धन्यौडा गांव से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। खेलते समय 4 साल का एक मासूम बच्चा लगभग 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल भी तुरंत मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चला रहे हैं।
JCB मशीनों से खुदाई का काम चल रहा है, जबकि मेडिकल टीमें और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बच्चे का परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव कार्यों में अधिक से अधिक सहयोग करें।
खेत में खेलते समय हुआ हादसा

बता दें कि मंगलवार सुबह-सुबह, चार साल का बच्चा निर्भय अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर गया था। जब उसके परिवार वाले खेत में मौजूद थे, तो बच्चा पास ही खेत में खेल रहा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और निर्भय खेत में बने एक गहरे, खुले बोरवेल लगभग 250 फिर गहरी बोरबेल में गिर गया। घटना के दौरान आस-पास मौजूद लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। बच्चे के गिरते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। उसे बचाने की कोशिशें शुरू है; हालांकि, बोरवेल की गहराई अधिक होने के कारण बच्चा अभी बोरबेल से बाहर नहीं आ पाया है। बचाव अभियान जारी है।
प्रशासन और सेना ने शुरू किया बचाव अभियान

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद निर्भय के घर के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। हादसे को लेकर घटना के तुरंत बाद परिवार ने गांव के प्रधान को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बाद में, सेना की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल हो गई।
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हुए हैं और बच्चे के सुरक्षित बचाव के लिए भगवान से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन ने आस-पास के इलाके को सुरक्षित कर लिया है ताकि बचाव कार्यों में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
Also Read: लोहागढ़ किला हत्या मामला: केतन के पासपोर्ट नष्ट करने के एंगल से होगी जांच, खंगाली जाएगी काॅल डिटेल


Download Android App
Download iOS App




