उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोमवार देर रात 12 बजे ‘होटल पद्म श्री पैलेस’ में नजरबंद कर दिया गया। दरअसल, कांग्रेस के सांसदों और विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहा है।
अब इस मामले में अजय राय की पत्नी रीना राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस रात में अजय राय को बिना किसी सूचना के कहीं ले गई है। रीना राय ने अंदेशा जताया है कि सरकार से उनके पति की जान को खतरा है।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
अजय राय की पत्नी रीना राय (Ajay Rai Wife Statement) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस रात में उनके पति को बिना किसी सूचना के अपने साथ कहीं ले गई है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि मौजूदा सरकार से अजय राय की जान को खतरा है।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Congress State President Ajay Rai’s wife Reena Rai says, “…My husband, Ajay Rai, had gone to Ayodhya to raise the issue of the alleged ‘offering theft’ at the Ram Temple and to seek the blessings of Lord Ram. However, while he was staying at a hotel in… pic.twitter.com/HWZXULXm7a
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
अजय राय को कहां रखा गया है?
इससे पहले, खुद अजय राय ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पुलिस उनके होटल के कमरे में खड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जीप से ले जाने की कोशिश कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अब अजय राय को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रखा है।
भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था।
मैं अयोध्या पहुँचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ़्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रहीं है।… pic.twitter.com/hjC9eSPy9r
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) June 29, 2026
11 बजे दर्शन करने वाला था प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस की योजना के मुताबिक, सुबह 9 बजे यह डेलिगेशन लखनऊ से रवाना होता और 11 बजे अयोध्या में दर्शन करता। इसी क्रम में अजय राय और कुछ अन्य नेता पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे। कांग्रेस के मुताबिक, इस डेलिगेशन में अजय राय के अलावा, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर के सांसद राकेश राठौकर, प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, महाराजगंज के विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत तमाम नेताओं को शामिल होना है।
राम मंदिर चढ़ाव चोरी विवाद में जांच तेज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में मामले की जांच अब बैंकिंग सिस्टम की तरफ बढ़ गई है। पुलिस ने इस मामले में करीब 6 से 7 बैंकों को नोटिस जारी किया है। इन बैंकों से राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लें-देन का पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




