फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुनने से गुस्साए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री सुनील कंडेरा ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और खुदकुशी की कोशिश की। नाराज वाल्मीकि नेता ने की खुदकुशी की कोशिश वह राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन मनहर वल्जी भाईजाला से मिलकर वाल्मीकि कर्मचारियों की समस्याएं बताना चाहते थे। दरअसल कंडेरा किसी के खिलाफ का खुलासा करने वाले थे। किंतु उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। इससे कंडेरा काफी आहत हुए, आखिरकार उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया। जब लोगों ने देखा कि सुनील कंडेरा ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया है। जब वे आग लगाने वाले थे। कंडेरा को पकड़ लिया तो वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सुनील कंडेरा को पकड़ लिया।
उनके कपड़ों को उतार करके शरीर से अलग कर दिया। लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया। अभी तक की सूचना के मुताबिक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। सम्म्मान समारोह का मौका था । चेयरमैन मनहर वल्जी स्थानीय नगर निगम सभागार में हरियाणा बाल्मिकी महासभा फरीदाबाद द्वारा आयोजित किए जाने वाले सम्म्मान समारोह में बाल्मिकी समाज व सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित होनहार बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार प्रदान करने वाले हैं। उन्हें यहां नगर निगम सभागार में ही कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करनी है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री सुनील कंडेरा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के ऊपर सफाई निरीक्षक कर्मचारियों को मंडली पर हाजरी लगाने के पैसे लेते हैं एक एक कर्मचारी चार चार हजार रूपये लेते हैं हाजरी लगाने की। फर्जी सफाई कर्मचारियों का मामला सरकार के पास विचारधीन है जिससे सरकार भी स्वयं मुख्यमंत्री को जानकारी है नगर निगम फरीदाबाद में 47 कर्मचारी फर्जी लगे हुए हैं। जिनको लगाने में सफाई कर्मचारी नेता व निगम अधिकारियों की मिलीभगत से आज भी नगर निगम में डयूटी दे रहे हैं जबकि सरकार द्वारा जांच में साफ हो गया है कि नगर निगम 47 कर्मचारी फर्जी हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यक्रम में अपनी बात न रखने देने के कारण सुनील कण्डेरा तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयाास किया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूदा था।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



