रेवाड़ी : गुडग़ांव लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने एवं अपने सामाजिक दायित्वों के तहत सभी मोर्चों की ओर से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, पौधरोपण, गोष्ठियां, स्वच्छता अभियान व खेलकूद प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए मोर्चा अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने उस पर तेजी से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
श्री यादव भाजपा गढ़ी बोलनी मंडल की कसौला मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल बिठवाना ने की। श्री यादव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा के कार्यक्रम 20 से 25 दिनों के बीच राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व उसके उपरांत मंडल स्तर तक क्रियान्वयन में लाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की जड़े मजबूत करने के लिए सभी मोर्चों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसमे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों को फसल बीमा योजना समेत विभिन्न कार्यक्रमों, महिला मोर्चा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं समेत नारी सशक्तिकरण की योजनाएं, ओबीसी मोर्चा 70 साल के इतिहास में केंद्र सरकार द्वारा बैकवर्ड आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने, अनुसूचित मोर्चा इस पखवाड़े के तहत सरकार की योजनाओं का जमकर प्रचार-प्रसार करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा 100-100 पेड़ लगाने के अतिरिक्त स्वच्छता अभियान पर तेजी से कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की गोष्ठियों का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के तहत सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री होशियार सिंह, नागेंद्र भारद्वाज, बैकवर्ड मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी, सरपंच राजपाल, दिनेश सैनी, अनुसूचित मोर्चा की कुमारी गीता, रोशन, हरद्वारीलाल, मदन, विनोद, सूबे सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



