रेवाड़ी: भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति बावल के तत्वधान से गांव बिदावास में चल रहे नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर योग शिक्षक सतेन्द्र ने यौगिंग-जौगिंग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। तहसील प्रभारी जसवीर आर्य ने प्रणायाम के बारे में जानकारी दी व नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिविर के अन्त में जिला योग प्रचारक विनोद कुमार ने सिंहासन व हंसासन कराया। गांव के सरपंच जोगिन्द्र ने पतंजलि योग समिति का धन्यवाद करते हुए समिति से भविष्य में इससे भी बड़ा योग शिविर आयोजन कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



