केंद्र सरकार ने पूरे देश को चौकाते हुए साहसिक निर्णय लिया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो नए केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया हैं। सरकार के इस फैसले से देश भर में लोग जश्न मना रहे है। देश में कई जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस फैसले का स्वागत किया। वही, सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और वहां की लड़कियों से शादी करने जैसी बातें तेजी से वायरल हो गई है।
वही इसी बीच शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए गए एक बयान पर विवाद हो गया है।खट्टर ने अपने बयान में कहा है कि अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं।
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे. आजकल लोग कह रहे हैं कि अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे क्योंकि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है।
‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी वह इस तरह के बयान देकर कई दफा अपनी मुश्किलों को बड़ा चुके है.बता दें कि पिछले साल भी रेप को लेकर खट्टर ने ऐसी बातें बोली थीं, जिससे उन पर सवाल खड़े हो गए थे. उस वक्त खट्टर ने कहा था, ‘सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये घटनाएं जो हैं रेप और छेड़छाड़ की, 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं।
काफी समय के लिए इकट्ठे (एकसाथ) घूमते हैं, एक दिन अनबन हो गई उस दिन उठाकर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मेरे साथ रेप किया।’ खट्टर के इस बयान के बाद उन्हें कई बड़े नेताओ व पार्टी हाई कमान से काफी कुछ सुन्ना पड़ा था और उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



