‘लठ से किसानों का इलाज’ वाले बयान पर CM खट्टर का यू-टर्न, मांगी माफी

Summary :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने उस बयान पर माफ़ी मांगी है, जिसमें उन्होंने किसानों के इलाज़ के लिए लठ का इस्तेमाल करने करने की बात कही थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने उस बयान पर माफ़ी मांगी है, जिसमें उन्होंने किसानों के इलाज़ के लिए लठ का इस्तेमाल करने करने की बात कही थी। पिछले दिनों किसानों को लेकर दिए अपने बयान में सीएम खट्टर ने कहा था कि किसानों का इलाज़ लठ से किया जा सकता है। उनके इस बयान पर खूब विरोध हुआ था।
पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, “मैं अपना बयान वापस लेता हूं। मैं समाज में किसी भी तरह के टकराव को बढ़ावा नहीं देना चाहता।” उन्होंने कहा कि हरियाणा में शांति भंग न हो, कानून व्यवस्था बनी रही, यही वो चाहते हैं। आंदोलन करने का हक़ सबको है, मगर कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं।

रंजीत सिंह हत्याकांड : CBI कोर्ट ने राम रहीम सहित 5 को ठहराया दोषी, 12 अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा

दरअसल, बीजेपी के किसान विंग के सदस्यों को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा था कि “उठालो लठ! उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो ! देख लेंगे, दो चार महीने रह आओगे तो बड़े लीडर अपने आप बन जाओगे।” खट्टर के इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंद की, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस बयान के साथ काट-छांट की गई है।
 

Desk Team