हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जाति (SC) समुदायों के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के मामले या तो दर्ज ही नहीं किए गए और यदि दर्ज किए गए तो उन्हें दबा दिया गया।
HIGHLIGHTS
- ‘अत्याचारों के पीड़ितों को दर-दर भटकना पड़ता था’- CM खट्टर
- ‘भ्रष्टाचार की कोई शिकायत मिलती है, तो सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज की जाती है’- CM खट्टर
- ‘2014 में पुलिस थानों को जारी किए गए थे सख्त निर्देश’- CM खट्टर
मुख्यमंत्री खट्टर ने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि इस प्रकार के अत्याचारों के पीड़ितों को मामले दर्ज कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पुलिस थानों को सख्त निर्देश जारी किए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्राथमिकी दर्ज कराने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति बिना बाधा के ऐसा करा सके।
विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों के संबंध में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार की कोई शिकायत मिलती है, तो सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज की जाती है और जांच के आधार पर उस पर कार्रवाई की जाती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




