हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया था।
मात्र 10 दिनों में ही अपनी इस वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने रेवाड़ी से श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को झंडी दिखाकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रवाना किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नये विस्तार के अनुसार पंजीकरण पोर्टल में जरूरी बदलाव के साथ.साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की और इसी की बदौलत आज पहला जत्था महाकुंभ के लिए रवाना हुआ।


Download Android App
Download iOS App



