पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पाकिस्तान को पहलगाम हमले पर कड़ा संदेश दिया और जातिगत जनगणना को ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस की गलतियों को सुधारते हुए बड़े फैसले लिए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवादी ने हमारे निहत्थे लोगों को मारा है, पानी की एक-एक बूंद के लिए पाकिस्तान तरसेगा। साथ ही कैबिनेट की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला जातिजनगणना पर समर्थन जताते हुए कहा कि जातिगत जनगणना करना ऐतिहासिक फैसला है, राजनीतिक दलों ने जातिगत जनगणना करने का समर्थन किया।
बारिश का पानी बर्बाद होगा, यह पाकिस्तान जाएगा। हम उन लोगों को पानी क्यों दें जिन्होंने हमारे परिवारजनों की जान ली.. pic.twitter.com/jVQmytX1az
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 1, 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
प्रेस वार्ता में CM नायब सिंह सैनी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने का काम करती है, जिससे समाज में भ्रम फैलता है। कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान समस्याओं का समाधान नहीं किया लेकिन अब पीएम मोदी ने कांग्रेस की गलतियों को सुधारा है और कई बड़े फैसलों का ऐलान भी किया है। 55 साल तक देश में कांग्रेस का खेल चलता रहा ।
भाखड़ा नहर विवाद: INLD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के पानी की कमी पर सवाल उठाया
विपक्ष पर साधा निशाना
CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की और तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी गरीबों के हित में कार्य करते हैं। पीएम मोदी ने कठोर और ऐतिहासिक फैसले लिए, जाति जनगणना का फैसला भी महत्वपूर्ण फैसला है। पंजाब में AAP पार्टी के CM भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मान साहब घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं वह पानी विवाद पर राजनीति कर रहे है लेकिन उन्हें यह नहीं करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



