करनाल: सीएम मनोहर लाल 27 नवम्बर को तीन घंटे सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। खुले दरबार के शुरू होने से पहले आमजन की सुविधा के खुले दरबार स्थल पर ही कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत का पंजीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री इससे पूर्व स्थानीय पंचायत भवन से ही जिले के करीब 43 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। यह जानकारी डीसी आदित्य दहिया ने देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिये गए है ताकि खुला दरबार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री 27 नवम्बर को पंचायत भवन परिसर से कर्णताल में करीब 1 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बने संगीतमय फव्वारे का उद्घाटन तथा पुलिस विभाग द्वारा तैयार करवाए गए मित्र कक्षों का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत भवन से ही करनाल, काछवा, साम्भली, कौल रोड़ को चार मार्गीय बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया जाएगा। इस कार्य पर अनुमानित 34 करोड़ 41 लाख रूपये की लागत आएगी तथा मुख्यमंत्री द्वारा गांव बस्तली के ग्रामीण खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी जाएगी,जिस पर अनुमानित 106 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा गांव बुटान खेड़ी व बालपबाना में 33-33 केवी सबस्टेशनों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इनके निर्माण पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत आएगी।


Download Android App
Download iOS App



