डेरा प्रमुख की गुरू गोबिंद सिंह से तुलना : सिक्खों ने किया प्रदर्शन

Summary :

हत्या का दोषी पाया गया है तथा वह जेल में अपने किये की सजा भुगत रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार ऐसी कोई तुलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के कथित रूप से सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की तुलना गुरू गोबिंद सिंह से करने से खफा सिक्ख समुदाय के लोगों ने आज हरियाणा के कैथल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शिरोमण अकाली दल – अमृतसर (मान) गुट से जुड़े लोगों ने किया और चीका नगर में जुलूस निकाला। शहीद उधम सिंह चौक पर बैनरों के साथ निशान सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि श्री सिंह ने डेरा समर्थकों के वोट पाने के लिए ऐसा बयान दिया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार गुरू गोबिंद सिंह सिक्खों व हिंदुओं के लिए पूजनीय हैं और उन्होंने मानवता के हित में अपने और अपने परिवार का बलिदान दिया। दूसरी तरफ डेरा प्रमुख को साध्वियों के यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या का दोषी पाया गया है तथा वह जेल में अपने किये की सजा भुगत रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार ऐसी कोई तुलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

गुरूद्वारा ग्रंथी मनप्रीत सिंह के अनुसार इस कृत्य के लिए निशान सिंह के केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा और उन्हें श्री हरमिंदर साहिब जाकर पश्चाताप करना होगा। उन्होंने यह भी मांग की कि पार्टी को श्री सिंह को निकाल बाहर करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जजपा ने श्री सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो लोकसभा चुनावों में सभी जजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जायेगा।

Desk Team