हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में टिकट के दावेदार भरत सिंह बेनीवाल पर कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में ‘नकारात्मक‘ भूमिका निभाने का आरोप लगाया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि बेनीवाल को चुनाव से एक दिन पहले एक वीडियो में यह कहते, ‘‘कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहेगा।‘‘ देखा गया है। नोटिस में इसे पार्टी विरोधी मानसिकता और पार्टी संविधान का उल्लंघन करार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में पार्टी ने कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पवन बेनीवाल को टिकट दिया गया था जबकि पूर्व विधायक भरत सिंह टिकट के दावेदार थे।
बाद में वह केवल एक बार चुनाव प्रचार में शामिल हुए और स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार से दूर ही रहे। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर आया और इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला विजयी रहे जबकि भारतीय जनता पार्टी- जननायक जनता पार्टी गठबंधन प्रत्याशी गोबिंद कांडा दूसरे नंबर पर रहे।


Download Android App
Download iOS App



