करनाल : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर शुक्रवार को भी कक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार कर करनाल हुड्डा सेक्टर-12 ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता किरण चौधरी और अशोक तंवर पहुंचे। किरण चौधरी ने कहा कि वे गेस्ट टीचर के मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगी और अगर सरकार इनकी मांग नहीं मानती तो हम विधानसभा सत्र नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम गेस्ट टीचरों को एक कलम से प्राथमिकता देंगे। सीएम के दौरे पर भी साधा किरण चौधरी ने रविवार शाम इजरायल दौरे पर जा रहे सीएम मनोहर लाल खट्टर पर भी किरण चौधरी ने निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान यहां दुखी है और मंत्री जी बाहर घूम रहे है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा दलितों के घरों में किए जा रहे भोजन पर भी कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि 2019 के चुनावों को लेकर भाजपा दलितों के घर खाना खाने जा रही है। जिसके घर जाकर खाना खा रहे है। उनके लिए कुछ करेंगे तो नहीं उल्टा उनका पैसा और खर्च ही बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सब दिखावटी बाते अब जनता समझ रही है। वहीं अनशन पर बैठी मैना यादव की तबीयत भी बिगड़ गई।
बाद में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर भी सैक्टर-12 में पहुंचे। उन्होने अध्यापकों से कहा कि कांग्रेस उनके साथ है। सत्ता आते ही उनकी सभी मांगे मान लीं जाएंगी। हालांकि अशोक तंवर को आज महिला अध्यापको ंने खूब खरी सुनाई। आज महिलाओं ने मुंडन करवाना था लेकिन उनके प्रतिनिधि मंडल को ओएसडी ने बुला लिया। बाद में सीएम के सलाहकार अमित आर्य वहां पहुंच गए। उन्होने आश्वासन दिया कि 24 को उनकी मुलाकात सीएम से हो जाएगी। इसके बाद मैना यादव ने आमरण अनशन खत्म कर दिया। अतिथि अध्यापकों ने अपना धरना स्थ्गित कर दिया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



