हरियाणा में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की कल यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्वाहन 11 बजे बैठक होगी जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।
बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक के बाद अपराहन दो बजे पार्टी विधायकों, पार्टी के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों और त्रलि समन्वयकों की एक अन्य बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ पांच से 15 नवम्बर तक चलाए जाने वाले देशव्यापी आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की जाएगीद्य दोनों बैठकों पार्टीके प्रदेश मामलों की प्रभारी गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



