हरियाणा कांग्रेस से बगावत करने वाले कुलदीप बिश्नोई जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुलाकात की है। बताया जा रहा हैं की कुलदीप बिश्नोई की बीजेपी में धमाकेदार एंट्री होने के आसार हैं, जंहा वह कांग्रेस में सेंध लगाकर और भी विधायकों को बीजेपी के पाला में ला सकते हैं।
नैतिक आधार पर बिश्नोई को विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए – भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की बगावत के बाद भी कांग्रेस बिश्नोई को बाहर नहीं निकालेगी। हुड्डा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को अपनी नैतिक जिम्मेदार के आधार पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए हुड्डा ने कहा था, ‘मैं उन्हें निष्कासित करने वाला नहीं हूं। नैतिक तौर पर उन्हें विधानसभा से इस्तीफा देना चाहिए। अगर उनके क्षेत्र आदमपुर में उपचुनाव होते हैं, तो कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।’
आपको बता दे की राज्यसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हरवा दिया था । कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराना चाहते थे , लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने मिलने का समय नहीं दिया । जिस कारण कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार को वोट देकर उन्हें राज्यसभा में पहुंचने में मदद की । इससे पहले भी कुलदीप बिश्नोई बीजेपी हाईकमान से मुलाकात कर चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



