जींद : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जींद में भाजपा सरकार के खिलाफ राफेल महाघोटाले, नोटबंदी, पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमत, बेरोजगारी, भय, भ्रष्टाचार, हरियाणा में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 10 सितंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ जींद की पुरानी अनाज मंडी से चलकर डीसी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बात तंवर ने यहां देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री विजेंद्र कादयान, रघुबीर रोहित दलाल, पूनम चौहान भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश खटकड़ ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में : तंवर
डॉ. अशोक तंवर ने उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को पानीपत के हुडा ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली की जाएगी। इस रैली के बाद भाजपा शासनकाल की जडें हिल जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



