पिपली : अमित शाह गो बैक के नारे लगाते हुए, जब कांग्रेस कार्यकर्ता पिपली पैराकीट मॉटल से नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढऩे लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हुंकार रैली पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी विशाल सिंगला की अगुवाई में जब कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ कूंच करने लगे तो पुलिस ने सभी कार्यकर्तााओं को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को सैक्टर 5 की पुलिस चौंकी में लाया गया। तकरीबन 4 घंटे कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में रखे गए। डयूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार परमिन्दर सिंह के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं को जमानत के मूचलके भरने के बाद पेश किया गया। जहां से सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान विशाल सिंगला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव अमनदीप कौर, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रीना बाल्मीकि, महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष रेखा कश्यप, राजेश कौना पंचकूला, भूपेन्द्र राणा रादौर, विरेन्दर चौहान यमुनानगर, लाडवा से कंवरदीप सैनी के साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिपली पैराकीट मॉटल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व भाजपा के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरूण भंडारी ने कहा कि अमित शाह को हरियाणा में रैली करने का कोई अधिकार नही है। केन्द्र व राज्य सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा वर्ग को निराश करने का काम किया है। प्रदेश तीन बार हिंसा की आग में जला, लेकिन भाजपा सरकार दंगा करने वालो के खिलाफ आज तक कार्रवाई कर पाई। उन्होंने कि प्रदेश की कानून व्यवस्था प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महिलाओं पर दुष्कर्म व अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है।
विशाल सिंगला ने हुंकार रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करने की क्या आवश्यकता पड़ी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह, साईबर सैल के प्रभारी राजेश कुमार, निरीक्षक केवल सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर कंवरदीप सैनी, नीरज चौधरी पंचकूला, ईश्वर सिंह फतुपुरिया, अजय शर्मा पिपली, अशोक शर्मा पिपली, वीरेन्द्र रोहिला पिपली,मनोज बगथला, रविन्द्र मथाना, गरीश सिंगरोहा, सतबीर गराड़सी, कशमीर तंवर, धूम सिंह राणा, मोहित पंचकूला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– जरनैल


Download Android App
Download iOS App



