गुरुग्राम : दुकान के आगे फोन पर बात करने से मना करने पर गुस्साए युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। साइबर सिटी की पुलिस का यह हाल रहा कि पीडि़त 100 नंबर पर फोन करता रहा लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवक सोहना रोड बादशाहपुर में एक मकान के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच वहां पर मोबाइल दुकानदार सुमंत यादव ने उसे वहां से चले जाने की बात कही। उलटे युवक ने दुकानदार को धौंस दिखानी शुरू कर दी और उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया।
दुकानदार सुमंत ने युवक की धमकी को गंभीरता से लिया और पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। इसी बीच दुकानदार सुमंत के पास वह युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। सभी युवक अपने हाथों में लाठी और डंडे लिए हुए थे। आते ही उन्होंने सुमंत यादव के साथ-साथ उसके अन्य साथियों पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। चंद समय में ही हमलावरों ने उनके साथ खूब मारपीट की। इसमें दो लोगों को अधिक चोटें आई।
सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस : वैसे तो पुलिस लोगों की सुरक्षा का दंभ भरती है, पर हकीकत इससे परे है। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी थी, इसके बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस नहीं पहुंचने के कारण दुकानदार व उसके साथियों को इतनी अधिक चोटें आई। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस की वजह से ही उनके साथ इतनी भयंकर घटना घटी है। यही नहीं, इस घटना के बाद भी पुलिस कंट्रोल रुम के दोबारा फोन किया गया, लेकिन तब भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वारदात के बाद जब घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, तब जाकर पुलिस अस्पताल पहुंची।
हेलमेट पहने है मोबाइल पर बात करने वाला युवक : जिस युवक ने धमकी दी थी, वह युवक हमला करने के लिए हेलमेट पहनकर आया। सीसीटीवी फुटेज में भी वह दिखाई दे रहा है। पीडि़त सुमंत यादव का कहना है कि जब युवक को फोन करने पर मना किया था तो उसने धमकी देते हुए कहा था कि वो कादरपुर गांव का रहने वाला है और गुर्जर है। उसकी ऊंची राजनीतिक पहुंच है, इसीलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। युवक का पुलिस पर ये भी आरोप है कि पुलिस ने मामले में राजनीतिक दबाव के हल्का केस बना दिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



