चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 1 स्थित हरियाणा सचिवालय की पहली मंजिल पर गुरुवार सुबह आग लग गई। आग सीआईएसएफ की कैंटीन में लगी जो धीरे धीरे फैल गई। वहां मौजूद सिक्युरिटी स्टॉफ के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया मगर तब तक सीआईएसएफ कैंटीन पूरी तरह जल चुकी थी। किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौजूद सभी कर्मचारी बाहर आ गए।
सचिवालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। आग की चपेट में आने से पहली मंजिल पर पड़ा सचिवालय का फ र्नीचर भी नष्ट हो गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है मगर आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। संबंधित विभाग जांच में जुटा है और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



