हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बता दें कि इस बैठक में कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में Agroha Dham की खुदाई को जारी रखने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए इंडियन आर्किलोजिकल विभाग इस काम को पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम अपने आप में विशेष स्थान और अपना एक अलग इतिहास रखता है ये बात किसी से भी छिपी नहीं है।
Agroha Dham में मिली कई चीजें
CM नायब सिहं सैनी की अध्यक्षता में अहम बैठ के के दौरान अग्रोहा धाम की खुदाई चर्चा का विषय रहा है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पहले हुई खुदाई के दौरान कुछ चीजे मिली थी जो हमें उस दौर की परंपरा और संस्कृति से रूबरू करवाती है और इसीलिए अब अग्रोहा की खुदाई को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नीयत और नीतियों के बारे में देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है और ऐसे में जब चुनाव आयोग नेता विपक्ष से हलफनामा मांग रहा है तो कांग्रेस बैकफुट पर चली गई है।

Agroha Dham के बारे में
हरियाणा के हिसार जिले में अग्रोहा धाम स्थित है। बता दें कि हिंदू मंदिर परिसर का निर्माण 1976 में शुरू हुआ था और 1984 में पूरा हुआ था। साथ ही यह मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। बताया जाता है कि हिसार में अग्रोहा धाम का भव्य प्रवेश द्वार है और यहां खुदाई जारी है। अब बैठक में भी अग्रोहा धाम की खुदाई को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
ALSO READ: Gurugram की बदलेगी तस्वीर, Haryana सरकार ने उठाए बड़े कदम


Download Android App
Download iOS App




