जींद : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा की युवा हुँकार रैली को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि इस रैली में न युवा दिखायी दिये और न ही हुँकार सुनायी दी। उन्होंने कहा कि रैली की विफलता को स्वयं श्री अमित शाह ने यह कह कर स्वीकार किया है कि यह रैली नहीं कार्यकर्ता सम्मेलन था, जबकि प्रदेश भर में युवा हुँकार रैली के पोस्टर लगाये गये थे और भाजपा के नेता यह दावा कर रहे थे कि कम से कम दो लाख लोग इस रैली में पहुँचेंगे।
सांसद ने आगे कहा कि लगभग सारी कुर्सियां खाली नजर आयीं और जो थोड़े बहुत लोग गये वे भी इस उम्मीद से गये थे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके लिये कुछ घोषणा करेंगे लेकिन हरियाणा के लोगों के हाथ इस रैली के माध्यम से कुछ हासिल नहीं हुआ। इस रैली ने साफ़ दिखा दिया कि हरियाणा के लोग भाजपा से पीछे हट गए हैं। इस रैली ने तीन कीर्तिमान स्थापित किये हैं, पहला यह कि भाजपा की आज की रैली हरियाणा के इतिहास में अभी तक की सबसे महँगी रैली साबित हुई है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ सूबे के सरकारी तंत्र को रैली के आयोजन में लगा दिया और इतना ही नहीं पैरामिलिटरी की अनेकों कम्पनियां लगायी गयीं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



