ये मामला जम्मू & कश्मीर में सीमावर्ती सांबा जिले का है जहां आज सुबह संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखी गयी तथा गोलियों की आवाजें भी सुनी गयी। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सांबा के जनरल एरिया काटली में स्थानीय नागरिकों ने काले कपड़े पहने दो अज्ञात व्यक्तियों को हथियार लेकर जाते देखा लेकिन पूछताछ करने पर वे वहां से भाग निकले।
नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी सेना की यूनिट को दी, जिसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके में तलाशी कार्रवाई शुरू कर दी।
दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दी तथा संदिग्धों को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ते देखा गया।
उन्होंने बताया कि स्कूल अथवा सेना संदिग्धों के राडार के निशाने पर थे, लेकिन यह प्रयास विफल कर दिया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



