मानेसर: आइएमटी मानेसर में उद्यमियों ने विज्ञापन के लिए होर्डिंग के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की है। इसके लिए मानेसर प्लॉट एवं अपार्टमेंट ओनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन (एमपीएओडब्लूओ) की ओर से एचएसआइआइडीसी को पत्र भी लिखा गया था। पत्र में कहा गया है कि आइएमटी में लगाए जाने वाले पोस्टर और होर्डिंग के लिए फीस लागू करनी चाहिए।
इससे कमाई भी हो जाएगी और विज्ञापन के लिए लोगों को जगह भी मिल जाएगी। एमपीएओडब्लूओ के प्रधान सुनील पंवार ने बताया कि आइएमटी में लगाए जा रहे होर्डिंग अवैध तरीके से लगा जा रहे हैं। इनसे फीस मिलने से आइएमटी में विकास कार्य में लगाई जा सकती है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संदीप यादव


Download Android App
Download iOS App



