रोहतक: पिछले दिनो पुलिस को अलग अलग स्थानों पर मिले एक महिला के शव के टुकडों के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़ो को अलग-अलग स्थानो पर फैका है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सदर पुलिस को 22 नंबर को मकड़ौली गांव मे स्थित आईटीआई व सरकारी स्कूल के पास झाडय़िों में एक महिला के शव का गर्दन से नीचे पेट तक का टुकड़ा मिला। 11 दिसंबर को पुलिस को थाना शिवाजी कालोनी में पुरानी शुगर मिल की झाडय़िो में महिला के शव का कमर का हिस्सा मिला। पोस्टमार्टम जांच में पाया गया कि शव एक ही महिला का है। पुलिस ने पिछले एक महीने में गुम या लापता हुई सभी महिलाओं की जांच करनी शुरु कर दी।
जांच प्रभारी थाना सदर उप.नि. मंजीत सिंह ने पाया कि गांधी नगर निवासी गीतांजली कई दिनो से घर से गायब है। जिसके परिजनो से पुछताछ की गई। शवों के टुकड़ों पर मिले कपड़ो का भी महिला के कपड़ो से मिलान हुआ। प्रारंभिक जांच में शव के टुकड़े महिला के ही पाए गए। महिला के पति गांधी नगर निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कश्तुरी लाल सचदेवा को जांच में शामिल किया। शक होने पर राजकुमार से सख्ती से पुछताछ की गई तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूली है। जांच में पाया गया कि आरोपी राजकुमार उम्र 42 साल लकड़ी का कार्य करता है। आरोपी की शादी 2010 में गड़ा कैम्प जालंधर (पंजाब) निवासी गीतांजली से हुई थी। उसके एक लडका व एक लड़की है। गीतांजली को उसके नन्दोई राकेश वासी नानकपुरी कैथल से प्यार हो गया।
जून 2017 से गीतांजली राकेश के साथ लिव-इन-रिलेश्नशीप में कैथल में रहने लगी थी। 13 नवंबर को गीतांजली सर्दियो के कपड़े व अन्य सामान लेने के लिए रोहतक आई थी। जो घर पर उसकी राजकुमार के साथ झगड़ा हो गया। राजकुमार ने गीतांजली का सिर दिवार पर मारा। चोटे लगने से गीतांजली की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार ने सारी रात गीतांजली की लाश को घर पर ही रखा। राजकुमार अपने परिवार से अलग अपने घर के प्रथम तल पर रहता है। अगले दिन जब उसके परिवार के सभी सदस्य घर से चले गए तो राजकुमार ने लकड़ी काटने वाले आरा से गीतांजली के शव के अलग-2 टुकड़े कर दिए।
सभी टुकड़ों को अलग-अलग पैक किया। राजकुमार ने एक टुकडे को मकड़ौली व एक टुकड़े को पुरानी शुगर मिल की खाली जगह पर डाल दिया। बाकी टुकड़ों को जेएनएल नहर व अन्य स्थानों पर फैंक दिया। अलग-2 जगहों से बरामद शवों के टुकड़ों का डीएनए कराया जाएगा। ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य हो कि सभी टुकड़े एक ही महिला के है। इसके अलावा महिला के ब’चे या माता-पिता के डीएनए से महिला की डीएएन का मिलान कराया जाएगा। सभी वैज्ञानिक साक्ष्यो को इक्टठा किया जाएगा ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके। मृतक महिला के शरीर के कई हिस्सों अभी नही मिले है उनकी तलाश भी का जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



