डेरा सच्चा सौदा का संचालक गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को जेल विभाग की ओर से एक महीने की पैरोल दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आया।
बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है और यहीं राम रहीम का डेरा होगा। बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का आरोपी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
फरवरी में मिली थी 21 दिन की पैरोल
इससे पहले, हरियाणा सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल दी थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उसे जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। पैरोल के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था।
गौरतलब है कि राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद है। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



