डबवाली : डांसर सपना चौधरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने तंज कसा है। दिग्विजय ने कहा कि अब नाचने-गाने वाले लोग जो फूहड़पन के महारथी हैं, वे ठुमके लगवाकर भाजपा को वोट दिलवाएंगे, तो राजनीति का बेड़ा गरक हो जाएगा। दिग्विजय ने कहा- देश की संस्कृति और राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ रही है। दिग्विजय चौटाला ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि भरे मंचों पर एक प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करके सपना को पार्टी ज्वाइन करवा रहा है। देश की संस्कृति और राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ रही है?उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार आते ही महंगाई आसमान छूने लगी है।
इसके अलावा डबवाली हल्के में नशा तस्करों ने नशे को गांव-गांव तक पहुंचा दिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दल से संबंधित नेताओं को चैलेंज किया की वह अपना डोप टेस्ट करवाएं और सबसे पहले वह खुद डोप टेस्ट करवाएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।


Download Android App
Download iOS App



